Patna Five Star Hotels : पटना को मिलेंगे 5 सितारा 3 होटल, जानें कब तक आप जा सकेंगे फैमिली के साथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2023, 07:03 PM IST

Patna News: बिहार में पांच सितारा होटल का सपना तीन साल में पूरा हो जाएगा। राजधानी में पांच सितारा तीन होटल बनाए जाएंगे। इनका निर्माण मुख्य शहर में ही होना है। इन होटलों के चालू होने से हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। पर्यटन विभाग द्वारा निर्माण को लेकर जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। होटलों के निर्माण का पूरा खांका तैयार कर लिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीपीपी मोड में बनाए जाएंगे तीनों होटल
  • होटल पाटलिपुत्र अशोक, सुल्तान पैलेस और बांकीपुर बस स्टैंड परिसर में होगा निर्माण
  • प्रत्यक्ष रूप से 1500 और अप्रत्यक्ष रूप से 10 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

Patna Five Star Hotels Construction: पटना में तीन साल के अंदर पांच सितारा 3 होटल बनकर तैयार हो जाएंगे। होटलों का निर्माण निजी क्षेत्र की भागीदारी से होना है। यह होटल पाटलिपुत्र अशोक, सुल्तान पैलेस और बांकीपुर बस स्टैंड परिसर में बनाए जाएंगे। इनमें 1075 रूम रहेंगे। इनके निर्माण पर 900 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। तीनों होटलों के चालू होने पर प्रत्यक्ष रूप से 1500 और अप्रत्यक्ष रूप से 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। पर्यटन विभाग बहुत जल्द निर्माण शुरू करने के लिए टेंडर निकालेगा।

patna sultan palace

शहर के वीरचंद मार्ग स्थित सुल्तान पैलेस

दरअसल, हर साल सूबे में 2.5 करोड़ से अधिक पर्यटक आते हैं। ऐसे में पूरे सूबे में कहीं भी पांच सितारा होटल नहीं होने से पर्यटकों को काफी असुविधा होती है। इन्हें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राजधानी में पांच सितारा तीन होटल बनाए जाएंगे। इस मामले को मुख्य सचिव के स्तर पर बनी एक समिति देख रही है। समिति में पर्यटन, वित्त, राजस्व एवं भूमि सुधार, नगर विकास एवं आवास विभाग, उद्योग विभाग के सचिव, प्रधान सचिव या अपर मुख्य सचिव सदस्य हैं। इस समिति द्वारा ही लीज नीति बनाई जा रही है।

End of Feed