Patna Train Update: पटना रूट की 9 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, कई का मार्ग बदला, कुछ का समय हुआ चेंज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 03:30 PM IST

Patna Train News: रेल यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। अगले चार दिनों तक कई ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलाई जाएंगी। जबकि कुछ ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव कर दिया गया है। सोनपुर मंडल के स्टेशन पर चल रहे कार्य को लेकर रेलवे ने यह निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारी ने इसका आदेश जारी कर दिया है। ऐसे में आप अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन से जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर लें।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिमरिया स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को लेकर ट्रेनें होंगी प्रभावित
  • डिब्रूगढ़-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस खगड़िया-सब्दलपुर-मुंगेर-किऊल होकर चलेगी
  • बलिया-सियालदह एक्स्प्रेस परमानंदपुर-पाटलिपुत्र-पटना होकर चलेगी

Patna News: सोनपुर मंडल के अधीन दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है। यह काम 11 जनवरी तक होना है। इसको देखते हुए रेलवे ने उक्त तिथि तक ट्रेनों के परिचालन में अहम बदलाव किए हैं। इस बारे में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि, आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। 7 जनवरी से ट्रेनें बदलाव के साथ परिचालित हो रहीं हैं।

balia-sialdah express

बलिया-सियालदह एक्सप्रेस का बदला गया है रूट

सीपीआरओ के मुताबिक, रविवार को ट्रेन नंबर 22564 उधना से खुलकर जयनगर जाने वाली उधना-जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस बदले मार्ग दानापुर-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर चलेगी। 9 जनवरी को डिब्रूगढ़ से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 13281 डिब्रूगढ़-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस बदले मार्ग खगड़िया-सब्दलपुर-मुंगेर-किऊल-मोकामा होकर चलाई जानी है।

End of Feed