Places to Visit in Patna: पटना की सैर इन जगहों पर गए बिना है अधूरी, धार्मिक से लेकर ऐतिहासिक स्थल तक हैं शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2022, 06:36 PM IST

Best Places to Visit in Patna: क्रिसमस और नए साल के स्वागत का माहौल बन चुका है। लोगों ने सैर-सपाटे को लेकर अपनी तैयारियां कर ली हैं। खासतौर पर लोग इन दोनों मौकों पर अपने परिवार, दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं। ऐसे में पटना में आपके पास कई ऐसी जगह हैं, जहां आप इस मौके को यादगार बना सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कलेक्ट्रेट घाट से लेकर एनआईटी घाट तक की शाम में करें सैर, भव्य गंगा आरती दिल को देगी सुकून
  • गंगा तट पर बना है 34 मीटर ऊंचा सभ्यता द्वार
  • हाल में बना पटना मरीना ड्राइव, यह शहर का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट बन चुका है

Best Places to Visit in Patna: राजधानी पटना घूमने के शौकीन लोगों के लिए बेहद अच्छी जगह है। इस शहर में आप नए साल को यादगार बना सकते हैं। इसके लिए आप शहर के अंदर स्थित इन जगहों पर जा सकते हैं। इनमें सबसे पहला है- Escaped Island। यह पटना के नजदीक सोनपुर में गंगाजल नाम के गांव में है। यहां बहुत सी दिलचस्प चीजें हैं। 200 फीट की ऊंचाई में हॉट एयर बैलून से सैर कराई जाती है। हॉर्स राइडिंग, रस्सी के सहारे साइकिल चलाने का भी लुफ़्त उठा सकते हैं। बोटिंग, वाटर जोरब, गन शूटिंग, वाटर जोन, नेट प्रैक्टिस क्रिकेट, किड्स जोन आदि की यहां सुविधा है। यह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।

Patna tourist spot.

पटना में घूमने के लिए यह हैं बेस्ट जगह

पटना शहर में कलेक्ट्रेट से लेकर एनआईटी तक सुंदर गंगा घाट है। घाट किनारे आकर्षक कलाकृतियां बनी हैं। एनआईटी घाट पर शाम में भव्य गंगा आरती होती है। इस समय हजारों लोग मौजूद रहते हैं। वहीं, दीघा से लेकर गांधी मैदान तक मरीन ड्राइव बना है। गंगा किनारे बनी सड़क अब शहर का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट बन चुका है।

End of Feed