पटना: भारतीय रेल यात्रियों की सुविधाओं के लिए नई ट्रेनों का संचालन कर रहा है। जहां कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं वहीं, अब पटना से न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करने जा रहा है। इसकी सौगात यात्रियों को 17 दिसंबर से मिलनी शुरू हो जाएगी। पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर में एक साथ 10 वंदे भारत का 17 दिसंबर को उद्घाटन कर जनता को सौंपेंगे। कटिहार रेल डिविजन के वरीय अधिकारियों के अनुसार, एक-दो दिन के अंदर वंदे भारत की नई रैक पहुंच जाएगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस
