इकलौते गांधी मैदान के भरोसे नहीं रहेगा पटना, बनेंगे पांच और बड़े पार्क; जमीन की तलाश शुरू

पटना में कोई भी बड़ा आयोजन करना हो तो पहली जगह गांधी मैदान ही सूझती है। इसी वजह से गांधी मैदान पर काफी प्रेशर रहता है। किसी कन्सर्ट से लेकर बड़े राजनीतिक रैलियों तक सारे आयोजनों का भार इसी मैदान को उठाना पड़ता है। इसको लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बैठक में कहा कि मरीन ड्राइव क्षेत्र में अब 5 बड़े पार्क बनेंगे, जिससे गांधी मैदान पर पड़ने वाला लोड कम होगा।

Patna News: पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान कभी गोल्फ कोर्स हुआ करता था। बाद में ये गांधी से लेकर जेपी तक के भाषणों का साक्षी रहा और इसके साथ कई आंदोलनों की शुरुआत का गवाह रहा। आजादी के पहले से लेकर आज तक पटना के सारे बड़े आयोजनों को संभालने वाले इस ऐतिहासिक मैदान पर कार्यक्रमों, रैलियों आदि का खूब दबाव रहता है। लेकिन अब इसके दबाव को बांटने की कवायद शुरू हुई है।

patna to get five gandhi maidan options

गांधी मैदान के मिलेंगे विकल्प

पटना में बनेंगे 5 बड़े मैदान

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान के दबाव को कम करने के लिए मरीन ड्राइव क्षेत्र में पांच बड़े मैदान बनाए जाएंगे। इस बात की जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी। उन्होंने मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए।

End of Feed