Patna To Delhi Flight Cancelled: 26 जनवरी तक पटना से दिल्ली की फ्लाइट रद्द, यह होगा विकल्प

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 02:58 PM IST

Patna to Delhi Flight Update: पटना से दिल्ली की हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। पटना एयरपोर्ट से अगले छह दिनों तक फ्लाइट रद्द रहेगी। दिल्ली एयरपोर्ट पर खास कार्यक्रम होने की वजह से फ्लाइट रद्द की गई है। पटना से दो एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट रद्द की गई है। ऐसे में ट्रेन से भी सफर कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर वायु सेना के शो की वजह से फ्लाइट की गई रद्द
  • सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक नहीं उतरेंगी फ्लाइट
  • पटना से स्पाइसजेट और विस्तारा की एक-एक फ्लाइट की गई रद्द

Patna News: पटना एयरपोर्ट से दिल्ली की फ्लाइट 26 जनवरी तक रद्द रहेगी। दिल्ली एयरपोर्ट पर उक्त दिन तक वायु सेना का शो होने वाला है। इस वजह से वहां सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कोई भी फ्लाइट लैंड नहीं करेगी। इस कारण पटना से सुबह में दिल्ली को जाने वाली स्पाइसजेट और विस्तारा की एक-एक फ्लाइट 26 जनवरी तक रद्द की गई है। पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट सुबहद 9.20 बजे उड़ान भरती थी। विस्तारा की फ्लाइट सुबह 10.25 बजे उड़ान भरती थी।

Patna airport

पटना एयरपोर्ट, जहां से दिल्ली के लिए नहीं उड़ान भरेगी फ्लाइट

पटना से दिल्ली के लिए 26 जनवरी तक पहली फ्लाइट इंडिगो की उड़ान भरगी। यह सुबह 10.55 बजे टेकऑफ करेगी। फ्लाइट तय समय पर दिल्ली में लैंड करेगी। पटना एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसकी जानकारी साझा की है। इधर, गुरुवार को विस्तारा एयरलाइन की एक फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भरी। इसके अतिरिक्त स्पाइस जेट की दिल्ली की फ्लाइट एसजी 8729 और पुणे की फ्लाइट एसजी 756 रद्द रही।

End of Feed