Patna Power Grid: खुशखबरी! पटना को मिली पावर, इस साल लोगों को नहीं झेलनी पड़ेगी पावर कट की समस्या, 3 ग्रिड उपकेंद्र हो रहे शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 12:57 PM IST

Patna New Power Grid Substation: इस साल पटना के लोगों को भीषण गर्मी से पहले ही बिजली की समस्या से राहत मिलने वाली है। पावर कट की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। दो महीने बाद शहर में तीन नए ग्रिड उपकेंद्र चालू होने जा रहे हैं। इनसे सुचारू रूप से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसको लेकर बिजली विभाग के स्तर पर तमाम तैयारियां चल रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शहर में 448 मेगावाट बिजली की बढ़ जाएगी क्षमता
  • दीघा, बोर्ड कॉलोनी और मीठापुर उपकेंद्र होंगे चालू
  • छपरा से 220 मेगावाट की ट्रांसमिशन लाइन लाई जा रही दीघा

Patna News: पटनावासियों को बिजली संकट नहीं झेलना पड़ेगा। शहर में अप्रैल तक तीन ग्रिड उपकेंद्र चालू हो जाएंगे। इनमें दीघा, मीठापुर और बोर्ड कॉलोनी ग्रिड उपकेंद्र शामिल हैं। इससे 448 मेगावाट बिजली की क्षमता बढ़ जाएगी। दो ग्रिड उपकेद्र को नॉर्थ बिहार के साथ साउथ बिहार से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। सारण जिले के छपरा अंतर्गत अमनौर से 220 मेगावाट की ट्रांसमिशन लाइन दीघा ग्रिड उपकेंद्र में लाई जा रही है। गंगा के उत्तर किनारे तक ट्रांसमिशन लाइन पहुंच चुकी है।

patna power grid file photo

पावर ग्रिड, जहां से बिजली की होती है आपूर्ति। फाइल फोटो

दीघा में टावर बनाने का काम चल रहा है। यह बन जाने के बाद ट्रांसमिशन लाइन दीघा पहुंच जाएगी। दीघा में फ्लाईओवर के कारण टावर की ऊंचाई बढ़ा दी गई है। गंगा नदी पार करने वाली ट्रांसमिशन टावर की ऊंचाई 95 मीटर रहेगी। सामान्य ट्रांसमिशन टावर की ऊंचाई 35 से 40 मीटर होती है।

End of Feed