परीक्षा का तनाव बना मौत की वजह! पटना में छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- 'मां, अब और नहीं सहा जाता'

पटना में बीपीएससी की तैयारी कर रही नवादा की रहने वाली छात्रा खुशी कुमारी ने परीक्षा में असफलता के कारण आत्महत्या कर ली। हॉस्टल में रह रही खुशी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सुसाइड नोट में उसने अपनी मां से माफी मांगी।

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में बीपीएससी की तैयारी कर रही की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। जिसकी पहचान नवादा की रहने वाली खुशी कुमारी के तौर पर हुई है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि अपनी मां के सपने को पूरा न कर पाने के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाने का फैसला लिया।

Suicide

सांकेतिक फोटो (istock)

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी छात्रा

नवादा जिले के नारदीगंज की निवासी खुशी पिछले एक साल से पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह कस्तूरबा पथ स्थित एक हॉस्टल में रह रही थी। बुधवार सुबह हॉस्टल संचालक ने नाश्ते के लिए सभी छात्राओं को जगाया, लेकिन खुशी के कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसका शव फंदे से लटका हुआ पाया।

End of Feed