दिव्यांगजनों के आत्मसम्मान को नई उड़ान; सीएम नीतीश कुमार से भेंट कर पेंशन बढ़ोतरी पर जताया आभार

Patna News Today (पटना की खबर ): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग में दिव्यांगजनों ने भेंट कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि पर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का संदेश देते हुए दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने की बात कही। पेंशन राशि को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 करने के फैसले को दिव्यांगजनों ने ऐतिहासिक बताया। इस निर्णय से राज्य के 1 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा।

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज 1 अणे मार्ग में दिव्यांगजनों ने भेंट की और सामाजिक सुरक्षा पेंशन में ढाई गुना से अधिक बढ़ोतरी के लिए उनका आभार प्रकट किया। मुलाकात की शुरुआत में दिव्यांगजनों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी दिव्यांगजनों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण और पूरे बिहार के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आपकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

Divyangjan Met CM Nitish Kumar

सीएम नीतीश कुमार से मिले दिव्यांगजन

दिव्यांगजनों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में अभूतपूर्व वृद्धि को ऐतिहासिक और क्रांतिकारी बताते हुए मुख्यमंत्री की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि इस फैसले ने उनका मनोबल बढ़ाया है और उन्हें समाज में आत्मसम्मान के साथ जीने की नई ऊर्जा दी है। इस उत्साह में दिव्यांगजनों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे भी लगाए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 जून 2025 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धजनों, दिव्यांग व्यक्तियों और विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इस निर्णय से प्रदेश के 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।

End of Feed