'नमस्ते बिहार' कार्यक्रम में खुलकर बोले IPS विकास वैभव, कहा-राज्य का नाम लेने में बिहारियों को क्यों आती है शर्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2023, 01:17 PM IST

बिहार के चर्चित आईपीएस विकास वैभव ने नमस्ते बिहार कार्यक्रम मंच से लोगों से खुलकर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बिहार के लोग खुद को बिहारी कहने में शर्म महसूस करते हैं।

पटना: चर्चित आईपीएस विकास वैभव ने सोमवार को नमस्ते बिहार कार्यक्रम आयोजित किया। विकास वैभव ने अपने संबोधन की शुरुआत राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर एवं गंगा को नमन करते हुए की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह ना तो राजनीतिक कार्यक्रम है और ना ही यह कोई धार्मिक मंच है । इस मंत्र से सिर्फ लोगों को पुराने बिहार की याद दिलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने, कहा कि बिहार के इतिहास पर गौर किया जाए तो जब बिहार के पास संसाधन नहीं थे, संसाधन की कमी थी। उस समय बिहार में कई महापुरुषों ने जन्म लिया, जिन्होंने अपने-अपने योग्यता से पूरे विश्व में अपना परचम लहराया।

IPS Vikas Vaibhav

IPS विकास वैभव

बिहारी कहने पर आती है शर्म

आईपीएस विकास वैभव ने कहा यही वजह थी कि बिहार को ज्ञान की भूमि कहा जाता था और विक्रमशिला इसका जीता जागता उदाहरण है। जिस वक्त बिहार में संसाधन नहीं थे, उस वक्त हमारी सीमा रेखा अफगानिस्तान तक होती थी। यही वजह है कि एक समय ज्ञान के लिए पूरे विश्व से लोग बिहार आते थे और आज बिहार के लोग विभिन्न जगहों पर शिक्षा ग्रहण करने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने खुले मंच से कहा कि एक समय था, जब बिहार का नाम आते ही लोगों के मन में सम्मान भर जाता था, लेकिन आज वही समय है जब बिहार का नाम कहने में बिहारियों को शर्म आती है।

End of Feed