Anamika Murder Case: एकतरफा प्यार में छात्रा को दौड़ा कर मारी गोली, हत्या का खौफनाक CCTV वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2023, 01:23 PM IST

बिहार की राजधानी पटना में एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने नाबालिग छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब हत्या से जुड़ा एक सीसीटीवी सामने आया है।

पटना ज़िले के मसौढ़ी में सोमवार को एकतरफा प्यार में छात्रा अनामिका कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में एक सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कोचिंग जाने के दौरान अनामिका का एक सिरफिरा युवक पीछा कर रहा है। उसके बाद वह आगे आ जाता है और उसे रोकने का प्रयास करता है, जिसे देखकर छात्रा अनामिका भगाने का प्रयास करती है, लेकिन आरोपी दौड़ाकर उसके सिर में गोली मार देता है। छात्रा अनामिका की मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्यारा युवक कुछ सेकेंड वहां रुकता है और उसके बाद फरार हो जाता है।

Anamika Murder Case

पटना में छात्रा की हत्या

इस दौरान राहगीर भी कुछ नहीं कर पाते हैं। तस्वीरों में आप भी देख लीजिए किस तरह से छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी सारी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह युवक कौन है।

End of Feed