पटना में बढ़ा अपराधियों का तांडव, होटल संचालक पर बरसाई गोलियां, मौके पर मौत

Patna Murder: पटना में थाना मालसलामी से कुछ ही दूर स्थित एक होटल के संचालक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को घटनास्थल से दो खोखे बरामद हुए है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Patna Murder: बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ घुम रहे हैं और आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मानों पुलिस का डर इनमें से खत्म हो गया है। यहां बेखौफ अधिकारियों ने पुलिस थाने से कुछ ही दूर स्थित होटल के संचालक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिससे उसकी मौत हो गई। पटना के मालसलामी थाना में गोलीबारी की इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। होटल संचालक की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

होटल के बाहर बैठे संचालक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान संतोष कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि संतोष अपने होटल के बाहर कुर्सी लगाकर बैठा हुआ था तभी बाइक पर सवार अपराधी आए और उस पर ताबड़तोड़ गोली मारकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखे बरामद हुए हैं।

End of Feed