Patna to Delhi Special Train: पटना, आरा, दानापुर और कोचुवेली से दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें रूट से लेकर टाइमिंग

Patna to Delhi Special Train: होली के बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे द्वारा पटना, आरा, दानापुर आदि से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें 29, 30 और 31 मार्च तक संचालित की जाएगी।

Patna to Delhi Special Train: होली का त्योहार खत्म हो गया है। होली के दौरान त्योहार मनाने के लिए अपने-अपने घर गए लोग अब वापस अपनी कर्मभूमि की ओर आगे बढ़ रहे हैं। पटना, आरा, दानापुर और कोचुवेली रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ट्रेन की टिकट फूल हो गई है। ऐसे में लोगों के लिए यात्रा करना मुश्किल होता जा रहा है। इस बीच दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। आइए आपको उन ट्रेनों की टाइमिंग के बारे में बताएं...

Patna to Delhi Special Train

पटना, दानापुर और आरा से दिल्ली स्पेशल ट्रेन

पटना से दिल्ली के स्पेशल ट्रेन

पटना से आनंद विहार तक 29, 30 और 31 मार्च को कई ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसमें पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। बता दें कि पटना से दिल्ली की ये ट्रेन 29 मार्च को शाम 4 बजे पटना से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6 बजे आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं दूसरी रेल पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट एसी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन है। इसका संचालन भी 29 मार्च को शाम 5:45 बजे होगा। ये पटना से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

End of Feed