Patna Cruise: पटना से वाराणसी और कोलकाता तक चलेगा डबल‌ डेकर क्रूज, 16 दिनों का होगा पैकेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 05:06 PM IST

Patna Double Decker Cruise: इस साल पटना के लोगों को क्रूज पर सैर करने की सेवा फिर से मिल जाएगी। इसके साथ ही निकटतम भविष्य में पटना से कोलकाता और वाराणसी तक क्रूज का संचालन किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने अपनी तैयारी कर ली है। एजेंसी को आगे के कई साल तक क्रूज संचालन की जिम्मेदारी भी दे दी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 14-16 दिनों का होगा वाराणसी और कोलकाता का टूर
  • 15 साल तक क्रूज संचालन की जिम्मेदारी एजेंसी को मिली
  • मरम्मत होकर पटना के गांधी घाट पहुंच गया है क्रूज

Patna News: बिहार का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट दुरुस्त होकर पटना के गांधी घाट पर पहुंच गया है। 15 जनवरी के बाद क्रूज का परिचालन चालू कर दिया जाएगा। इस डबल डेकर एमवी कौटिल्य विहार क्रूज का अगले 15 साल तक संचालन की जिम्मेदारी एजेंसी को दे दी गई है। अब एजेंसी की ओर से गंगा नदी में पर्यटकों को सैर कराने के लिए पैकेज बना रहा है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, गांधी घाट से पटना सिटी अंतर्गत बदर घाट तक अभी क्रूज चलेगा। इस आठ किलोमीटर के दायरे में लोग सफर कर सकेंगे। बहुत जल्द वाराणसी और कोलकाता के लिए भी टूर पैकेज तैयार कर लिया जाएगा।

Patna Cruise

डबल डेकर क्रूज का पटना से होगा संचालन (फाइल फोटो)

यह पैकेज 14 से 16 दिनों का रहेगा। गंगा किनारे बसे शहरों को पर्यटक घूमेंगे। वाराणसी और कोलकाता तक क्रूज संचालित करने के लिए आईडब्ल्यूएआई से एजेंसी अनुमति लेगी। फिलहाल इसके लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण से बातचीत हो रही है। ईक्रो साउंड सिस्टम से क्रूज लैस है। क्रूज के अंदर बड़ा एलईडी स्क्रीन लगा हुआ है। पर्यटक गंगा में सैर के साथ-साथ मनोरंजन का भरपूर आनंद ले पाएंगे। उनके बैठने के लिए राउंड टेबल के साथ चार चेयर लगे हैं। चारों तरफ से राउंड टेबल भी लगा है। इस पर 42 से अधिक पर्यटक बैठ पाएंगे। रेस्टोरेंट भी है, जिसमें बथर्डे, शादी की सालगिरह, इंगेजमेंट एवं अन्य पार्टियां हो सकती हैं।

End of Feed