पटना में बालू माफिया ने महिला इंस्पेक्टर को घसीट-घसीटकर पीटा, अन्य पुलिसकर्मी छोड़कर भागे

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 18, 2023, 09:56 AM IST

Patna News: आरोप है कि जिस समय यह घटना हुई, करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी मौके पर ही मौजूद थे। हालांकि, किसी ने भी महिला इंस्पेक्टरों को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। घटना के बाद 44 बालू माफियाओं और ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया गया है।

Patna News: बिहार के पटना में एक बार फिर से माफिया राज की दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। यहां बालू माफियाओं ने दो महिला इंस्पेक्टर को सड़क पर दौड़-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि दो महिला अधिकारियों को पिटता देख वहां मौजूद करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी उन्हें छोड़कर भाग गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bihar Balu Mafia

पटना में बालू माफियाओं ने महिला इंस्पेक्टर को पीटा

घटना पटना के बिहटा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, यह वारदात बालू ओवरलोडिंग की चेकिंग के दौरान हुई, जिसमें बालू माफियाओं और ट्रक चालकों ने ईंट- पत्थर और लात-घूसों से महिला इंस्पेक्टर की जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद वह जान बचाकर भागती नजर आईं।

End of Feed