Patna Police: फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना एम्स के पास एक नर्सिंग होम में अराजक तत्वों ने जमकर बवाल किया है। अराजक तत्वों ने नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की। एंबुलेंस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दरअसल, अस्पताल में डीएसपी अपनी मां का इलाज करवाने आए थे। इलाज के दौरान मां की मौत हो जाने के बाद वह शव लेकर जा रहे थे। इसी दौरान डीएसपी ने एक वाहन को हटाने के लिए कहा। वहां पर कुछ लोग शराब पी रहे थे। डीएसपी की बात से यह लोग आक्रोशित हो गए और मारपीट शुरू कर दी।
नर्सिंग होम में अराजक तत्वों ने मचाया उपद्रव
इसके बाद नर्सिंग होम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अस्पताल के कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं, इससे मरीजों में भगदड़ मच गई। अस्पताल प्रबंधक ने कॉल करके फुलवारी थाने की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया।
