Chhath Puja 2023: पटना के गंगा घाट पर कैसी है छठ की तैयारी, जाने क्या है प्रशासन की व्यवस्था

छठ पूजा के पर्व पर पटना के गंगा घाट पर तैयारी जोरों पर है। प्रशासन ने पूजा की तैयारी के लिए अपनी कमर कस ली है। व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। जानिए कैसी है पटना की तैयारी...

Chhath Puja 2023: पटना के गंगा घाट पर छठ पूजा की तैयारी जोरों पर है। पटना ही क्यों पूरा बिहार छठ की पूजा की तैयारी में जुटा है। चार दिन के इस त्यौहार में व्रत करने वाली महिलाओं के लिए खास तैयारी की जा रही है।

Patna Administration made preparation for Chhath Puja 2023 Barricading at Bihar Ganga Gha

पटना गंगा घाट पर छठ पूजा की तैयारी पूरी

पटना गंगा घाट पर व्रत रखने वाली महिलाओं का विशेष ध्यान रखते हुए तैयारी शुरू हो चुकी है। आज के नहाए खाए व्रत रखने वाली महिलाएं पटना के गंगा घाट पर स्नान करने जा रही है और स्नान कर गंगा जल लेकर अपने घर की तरफ आगे बढ़ रही है। 18 नवंबर को खरना होगा। खरना के बाद 19 नवंबर को शाम में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की जाएगी, जिसके बाद 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा का समापन होगा। चार दिन के इस लंबे त्योहार की तैयारी भी इतनी ही लंबी होती है।

End of Feed