पटना

बिहार में शराबियों से 142 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया

बिहार में पिछले 27 महीने में 5 लाख 35 हजार लोग शराब पीने के अपराध में पकड़े गए हैं। इनमें पहली बार शराब पीने वाले चार लाख 90 हजार 589 शराबियों ने करीब 142 करोड़ रुपये का जुर्माना दिया है, जबकि दूसरी बार शराब पीने वालों को उत्पाद न्यायालय ने 816 शराबियों को एक साल की सजा सुनाई गई। लेकिन साल 2022 में इसकी सजा में बदलाव किया गया-

Image

शराबियों पर 142 करोड़ रुपये जुर्माना

Photo : iStock

Patna: बिहार में पूरी तरह शराबबंदी है। लेकिन, यहां पिछले 27 माह में 5 लाख 35 हजार लोगों को शराब पीने के अपराध में पकड़ा गया है। शराबबंदी में पहली बार शराब पीते हुए पकड़े गए चार लाख 90 हजार 589 शराबियों ने करीब 142 करोड़ रुपये का जुर्माना दिया है। वहीं इस दौरान नौ हजार 852 शराबी ऐसे थे, जिनको जुर्माना न भरने पर एक महीने की सजा भी सुनाई गई है। यहां दूसरी बार शराब पीते हुए पकड़े जाने पर विशेष उत्पाद न्यायालय ने 816 शराबियों को एक साल की सजा सुनाई गई। एक अप्रैल 2022 को राज्य सरकार ने शराबबंदी कानून में संशोधन करते हुए जुर्माने का प्रविधान किया था। जिसमें पहली बार शराब पीते हुए पकड़े जाने पर दो से पांच हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है।

शराब पीने पर कितनी सजा और जुर्माना

इसके तहत जुर्माना की राशि न भरने पर ज्यादा से ज्यादा एक महीने की सजा दी जाती है। इसके अलावा दूसरी बार शराब पीते हुए पकड़े जाने पर एक साल की सजा का प्रावधान संशोधन कानून में किया गया है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अनुसार, एक अप्रैल 2022 से 31 जुलाई 2024 तक शराबबंदी अधिनियम के अंतर्गत तीन लाख 60 हजार अभियोग दर्ज किए गए हैं। इनमें तीन लाख 37 हजार 482 वाद का निष्पादन न्यायालयों द्वारा किया जा चुका है।

पहली बार शराब पीने पर

बतां दें कि तीन लाख से अधिक वाद का निष्पादन न्यायालयों द्वारा किया जा चुका है। सर्वाधिक मामले जुर्माना देकर छूटने वाले शराबियों के हैं। शराब पीने के मामले में विशेष उत्पाद न्यायालय ने जिन चार लाख 90 हजार लोगों से जुर्माना वसूलकर छोड़ा है, उनमे तीन लाख 14 हजार शराबियों को उत्पाद टीम ने और एक लाख 76 हजार शराबियों को पुलिस ने पकड़ा था। इस मामले में उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि पहली बार शराब पीने वाले अभियुक्तों को जुर्माना पर जरूर छोड़ा जा रहा है, मगर वह सजायाफ्ता की श्रेणी में ही आते हैं।

पटना में दूसरी बार शराब पीने वाले ज्यादा

पिछले 27 माह में पटना में सर्वाधिक 1311 लोगो को दोबारा शराब पीते हुए पकड़ा गया है। इसके बाद गोपालगंज में 518, नालंदा में 449, खगडिया में 399 और मुंगेर में 387 अभियुक्त दोबारा शराब पीते हुए पकड़े गए हैं। इनकी पहचान थानास्तर पर तैयार डाटाबेस से की जाती है। दरअसल, पहली बार शराब पीते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना देकर छूटते समय एक फार्म भरना होता है, जिसमें अपना अपराध स्वीकार करते हुए सारी जानकारी दी जाती है।

दोबारा शराब पीने वालों को देना होगा जुर्माना

2,000 से 5,000 रुपये तक जुर्माने का प्रविधान है पहली बार पकडे जाने पर 816 शराबियों को सुनाई गई एक साल की सजा, दोवारा शराब पीने के अपराध में 9,852 शराबियों को सुनाई गई एक महीने की सजा, जुर्माना राशि न भरने पर देनी होगी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, राज्य भर में 9451 अभियुक्त दूसरी बार शराब पीते हुए (रिपीट आफेंडर्स) पकड़े गए हैं। इनमें पटना सबसे आगे है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article