Ek Ped Maa Ke Naam Campaign: देश में 'एक पेड़ मां के नाम' पौधारोपण अभियान के तहत अब तक करीब 52 करोड़ पोधे रोपे जा चुके हैं। जून में शुरू हुए इस अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तीन महीने में ही लोगों ने अपनी मां के नाम पर पौधे लगा दिए।अभियान के तहत इस साल सितंबर तक 80 करोड़ पौधे लगाने की योजाना है। मार्च 2025 तक कुल 140 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े। इसके लिए संस्थाओं, संगठनो और समुदाय आधारित संगठनों व स्थानीय निकायों को शामिल होने को कहा गया है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ अभियान
इस अभियान की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को की गई थी। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पौधा लगाकर अभियान को शरू किया था। पौधारोपण के इस अभियान का नाम एक पेड़ मां के नाम रखा गया। जिसे अब तक बड़ी सफलता मिली है। सभी राज्यों में यह अभियान पूरे जोर-शोर से चला है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अभियान को जलवायु परिवर्तन जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों से धरती को बचाने के लिए देश में शुरू किया गया था। पौधारोपण के इस अभियान में खास ध्यान इस बात पर दिया गया है कि रोपे गए पौधों को जिंदा भी रखा जाए और उनकी देखभाल भी की जाए।
अभियान में मिली बड़ी सफलता
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर मंगलवार को पोस्ट करके बताया कि पोधारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम में एक और उपलब्धि हासिल हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर शुरू किए गए मिशन लाइफ अभियान के तहत अब तक 52 करोड़ से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। इस अभियान में केंद्र और राज्यों सरकारों के साथ ही सामाजिक संगठनों ने भी जोर-शोर से हिस्सा लिया। इस अभियान के तहत सबसे अधिक पौधे उत्तर प्रदेश में 14.98 करोड़ रोपे गए हैं। जिसके बाद दूसरे नंबर पर तेलंगाना में 6.14 करोड़ पौधे लगाए गए हैं।
किस राज्य में कितने पड़े लगाए गए
| राज्य | रोपे गए पौधों की संख्या |
| उत्तर प्रदेश | 14.98 करोड़ |
| तेलंगाना | 6.14 करोड़ |
| मध्य प्रदेश | 2.49 करोड़ |
| छत्तीसगढ़ | 1.94 करोड़ |
| बिहार | 1.03 करोड़ |
| उत्तराखंड | 79 लाख |
| असम | 80 लाख |
| कर्नाटक | 38.53 लाख |
| पंजाब | 78.82 लाख |
| आंध्र प्रदेश | 71.59 लाख |
| दिल्ली | 1.70 लाख |
| तमिलनाडु | 3.37 लाख |
| बंगाल | 93 हजार |
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
