नहीं खुले दरवाजे तो नमो भारत एक्सप्रेस पर चला दिया पत्थर; हमलावर की खोज जारी

बिहार के हायाघाट स्टेशन पर नमो भारत एक्सप्रेस जब रुकी हुई थी, तब एक यात्री ने दरवाजे पर दस्तक दी। इस ट्रेन के सभी दरवाजे ऑटोमेटिक हैं, और चूंकि ट्रेन का वहां पर ठहराव नहीं था, इसलिए दरवाजा नहीं खुला। इससे नाराज होकर यात्री ने कोच के शीशे पर पत्थर फेंक दिया, जिससे शीशे में दरारें आ गईं। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।

Stone Pelting On Namo Bharat Express: बिहार में नमो भारत एक्सप्रेस (Namo Bharat Express) पर पथराव की एक घटना सामने आई है। यह घटना समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड के हायाघाट स्टेशन पर हुई, जहां ट्रेन संख्या 94804 पटना जयनगर नमो भारत पर पत्थर फेंका गया। पत्थरबाजी की इस घटना से ट्रेन के शीशे टूट गए। इस मामले में हायाघाट स्टेशन मास्टर विश्वनाथ भारती के आवेदन पर आरपीएफ समस्तीपुर में मामला दर्ज कराया गया है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

stone pelting on namo bharat

बिहार में नमो भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी (सांकेतिक तस्वीर)

क्या है मामला

हायाघाट स्टेशन मास्टर विश्वनाथ भारती ने इस मामले में आरपीएफ समस्तीपुर में शिकायत दर्ज कराई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया के अनुसार, यह घटना रविवार की रात हुई जब नमो भारत ट्रेन हायाघाट स्टेशन पर खड़ी थी। इस दौरान एक यात्री ने ट्रेन के दरवाजे को खटखटाया। चूंकि इस ट्रेन के सभी दरवाजे ऑटोमेटिक हैं और ट्रेन का ठहराव इस स्टेशन पर नहीं था, इस वजह से दरवाजा नहीं खुला। इससे गुस्से में आकर अज्ञात यात्री ने कोच के शीशे पर पत्थर मार दिया, जिससे कांच पर दो जगह पर दरार आ गई।

End of Feed