पटना

29 मई को पटना आएंगे पीएम मोदी, बिहार के दूसरे दौरे की डेट भी हुई तय, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को बिहार के पटना में दौरे पर जाएंगे। विधानसभा चुनाव से पहले उनका ये दौरा अहम माना जा रहा है। इस दौरे में वह पटना में रोड शो करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

Image

PM मोदी के बिहार के दूसरे दौरे की डेट भी हुई तय

PM Modi Patna Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की राजधानी पटने के दौरे पर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि पटना का उनका दौरा 29 मई के लिए तय किया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले पटना में पीएम का ये दौरा अहम बताया जा रहा है। पीएम के आगमन से पहले पटना में तैयारियां जोरों पर हैं। यहां सुरक्षा व्यवस्थाएं और कड़ी की जा रही है। साथ ही उनका स्वागत करने के लिए पटना में 32 स्थानों पर स्टेज बनाई जा रही है। इस बीच बिहार के उनके दूसरे दौरे की तिथि की भी घोषणा कर दी गई है।

दो दिन बाद पटना के दौरे पर होंगे पीएम

गुरुवार, 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की राजधानी पटना के दौरे पर जाएंगे इस दौरे के दौरान लाखों की संख्या में लोग पीएम का स्वागत करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम के दौरे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पीएम के स्वागत के लिए पटना में करीब 32 स्थानों पर स्टेज लगाई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, महिलाएं पीएम मोदी की आरती कर प्रदेश में उनका स्वागत करेंगी। उसके बाद यहां फूलों की बारिश होगी। जायसवाल ने बताया कि पटना में 29 मई को पीएम का रोड शो होगा। जो पटना एयरपोर्ट से शाम 5 बजे शुरू होगा। उसके बाद 30 मई को पीएम मोदी बिक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह संबोधन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह दौरा बिहार के लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला है, क्योंकि इस यात्रा के दौरान पीएम द्वारा कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इसमें पटना-गया-डोभी सड़क (5519 करोड़ लागत), गोपालगंज में चार लेन एलिवेटेड रोड (249 करोड़) का निर्माण, वाराणसी कोलकाता सड़क (6000 करोड़) का उद्घाटन और शिलान्यास शामिल है। पीएम मोदी पटना के नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे (1200 करोड़)। औरंगाबाद में नवीनगर सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा (2400 मेगावाट)।

मई के बाद जून में भी बिहार के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

29 मई के दौरे के बाद पीएम फिर 20 जून को बिहार के दौरे पर रहेंगे। बिहार के दूसरे दौरे पर पीएम द्वारा राज्य को विकास की कई योजनाओं की सौगात दी जाएगी। जो लोगों के लिए लाभकारी होगी। बताया जा रहा है कि बिहार की दोनों यात्रा न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि विकास की दृष्टि से भी इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article