पटना

पति-पत्नी में झगड़ा हुआ, पति काम पर चला गया; पत्नी ने फोन कर बुलाया और तरबूज में जहर देकर मार डाला

पति-पत्नी के बीच नोंक-झोंक और कभी-कभी मनमुटाव व मारपीट भी हो जाती है। लेकिन कई बार यह लड़ाई दोनों में से किसी एक की मौत का कारण भी बन जाती है। बिहार के गया में एक महिला ने अपने पति को तरबूज में जहर मिलाकर खिला दिया, जिससे पति की मौत हो गई।

Image

गया में पत्नी ने तरबूज में जहर मिलाकर पति की हत्या की (फोटो - AI Image)

बिहार के गया जिले से एक पति की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति को तरबूज में जहर मिलाकर खिला दिया। जिससे पति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

मामला गया के डोभी थाना क्षेत्र के केशापी गांव का है। यहां 22 साल की लखिया देवी ने अपने 25 वर्षीय पति मंटू यादव को तरबूज में जहर मिलाकर खिला दिया, जिससे उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मंटू और लखिया की शादी 2022 में झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव में हुई थी।

शादी के बाद से ही लखिया अपने मायके में ज्यादा समय बिताती थी। एक महीने पहले ही वह अपने पति के पास आई थी। घटना के दो दिन पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था, जिसके बाद मंटू ट्रक पर खलासी का काम करने चला गया था।

सोमवार को लखिया ने मंटू को फोन कर बुलाया और दोनों अपने कमरे में बंद हो गए। कुछ समय बाद मंटू ने चिल्लाते हुए कहा कि उसे तरबूज में मिलाई गई किसी चीज के कारण बेचैनी हो रही है। इसके बाद लखिया ने अपने मायके वालों को सूचित किया, जिन्होंने मंटू को डोभी पीएचसी ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लाइवहिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर लखिया और उसके सास-ससुर को हिरासत में ले लिया है। डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article