पटना

बिहार के जहानाबाद-रोहतास में गोलीबारी की घटना, एक की मौत; 2 कांस्टेबल घायल

Bihar News: बिहार के रोहतास और जहानाबाद जिलों में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। शुक्रवार देर रात अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना उस समय घटी जब वह रोहतास के चांदी गांव में अपने परिवार के साथ खेत पर थे-

Image

जहानाबाद-रोहतास में गोलीबारी की घटना

Photo : Times Now Digital

Bihar News: बिहार के रोहतास और जहानाबाद जिलों में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के सदस्य हरेलाल राय के रूप में हुई है। राय की शुक्रवार देर रात अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना उस समय घटी जब वह रोहतास के चांदी गांव में अपने परिवार के साथ खेत पर थे। मृतक की पहचान ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के सदस्य हरेलाल राय के रूप में हुई है। राय की शुक्रवार देर रात अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना उस समय घटी जब वह रोहतास के चांदी गांव में अपने परिवार के साथ खेत पर थे।

पुरानी रंजिश के कारण हत्या

रौशन कुमार ने कहा, "हमने घटना की जांच की है और कुछ महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" राय के बेटे बजरंगी कुमार ने कहा कि पुरानी रंजिश के कारण उनके पिता की हत्या की गई।

दुर्गा पूजा से लौटते समय चली गोली

वहीं जहानाबाद से भी गोलीबारी की घटना सामने आई है। देर रात बाइक सवार अपराधियों ने दो कांस्टेबल विक्की कुमार और कारू यादव को गोली मार दी। सिकरिया पुलिस थाना क्षेत्र के निवासी कांस्टेबल रात करीब 12:30 बजे दुर्गा पूजा पंडाल से लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

हादसे में घायल अस्पताल में भर्ती

पुलिस के अनुसार, जब सिकरिया हाई स्कूल के सामने सड़क के बीच में बाइक खड़ी करने वाले कुछ लोगों से बाइक को हटाने के लिए कहा गया तो उन्होंने उन पर फायरिंग कर दी। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। विक्की कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया।

झगड़े के बाद फायरिंग

सिकरिया थाने के एसएचओ शशिकांत पांडेय ने बताया, "आरोपियों ने बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर दी थी। जब दोनों कांस्टेबल ने उनसे बाइक हटाने को कहा तो उन्होंने झगड़ा किया और उन पर फायरिंग कर दी। हमलावरों की पहचान कर ली गई है। उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। उनका पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।"

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article