भोपाल

Rewa Airport: रीवा को मिलेगा नया एयरपोर्ट, पीएम मोदी 21 अक्टूबर को दिखाएंगे हरी झंडी

Rewa Airport: रीवा हवाई अड्डे का 21 अक्टूबर को उद्घाटन होने जा रहा है। एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर को नए हवाई अड्डे का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे-

Image

रीवा को मिलेगा नया एयरपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Rewa Airport: मध्यप्रदेश के रीवा में नया हवाई अड्डा का उद्घाटन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के रीवा में नए हवाई अड्डे का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने शुक्रवार को उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की।

रीवा हवाई अड्डा का उद्घाटन

इसमें कहा गया है कि 21 अक्टूबर को रीवा में उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत केंद्रीय और राज्य के मंत्री मौजूद रहेंगे।समीक्षा बैठक के दौरान शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश दिए और कार्यक्रम स्थल पर मंच और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

रीवा हवाई अड्डे को संचालन

नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पिछले महीने विंध्य क्षेत्र में रीवा हवाई अड्डे को संचालन लाइसेंस दिया था, जिससे यह भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और खजुराहो सहित राज्य का छठा हवाई अड्डा बन गया। राज्य सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने शुक्रवार को उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article