Patna Live Traffic Update: अब पटना में लोगों को मिलेगी ट्रैफिक की लाइव जानकारी, पुलिस बताएगी कौन सड़क है जाम, किस पर आराम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 02:10 PM IST

Patna Traffic Update: राजधानी में अब लोगों को जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। सफर शुरू करने से पहले वह जान सकेंगे की शहर के किन मार्ग पर जाम लगा है। उसके वैकल्पिक रास्तों की भी उन्हें जानकारी मिल जाएगी। यह जानकारी पुलिस द्वारा दी जाएगी। पटना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जाम से जुड़ी जानकारी साझा की जानी है। इसको लेकर विभाग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। इससे लोगों के समय और वाहन के ईंधन की बचत हो सकेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • फेसबुक, ट्विटर के माध्यम से ट्रैफिक अपडेट देगी पुलिस
  • जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्ते भी बताए जाएंगे
  • पहले चरण में सुबह-शाम पिक आवर में दी जाएगी जानकारी

Patna News: शहर में जाम बड़ी समस्या बन चुकी है। कई बार जाम के कारण लोगों के बेहद जरूरी काम बिगड़ जाते हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचने तक में परेशानी होती है। इन समस्याओं को देखते हुए पटना पुलिस अच्छी पहल शुरू कर रही है। अब पुलिस फेसबुक, ट्विटर एवं अन्य कुछ माध्यमों से लोगों को जाम की जानकारी देगी। पुलिस बताएगी की किन-किन रास्तों पर जाम लगा है। इन रास्तों की जगह वैकल्पिक रास्ते भी बताए जाएंगे। दरअसल, पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने एक हफ्ते में नई व्यवस्था शुरू करने के लिए कहा है।

Patna traffic rush

पटना में चौराहे पर रुके वाहन। फाइल फोटो

अधिकारी के मुताबिक पहले चरण में ट्रैफिक पुलिस द्वारा सुबह और शाम पिक आवर में विभिन्न मार्गों पर जाम की जानकारी दी जानी है। सुबह नौ बजे से सुबह 11 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक ट्रैफिक का लाइव अपडेट दिया जाएगा। जरूरत के मुताबिक यह अवधि बढ़ाई भी जाएगी। पटना में यह योजना सफल हुई तो सूबे के अन्य शहरों में भी इसे लागू किया जाएगा।

End of Feed