Patna's Bairiya Bus stand: पटना के बैरिया बस स्टैंड से अब सरकारी बसें भी चलेंगी, मार्च से सेवा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 01:14 PM IST

Government Bus Will Run from Baria Bus Stand: पटना शहर के बैरिया स्थित बस स्टैंड से अब सरकारी बसें भी परिचालित होंगी। इसको लेकर परिवहन निगम ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक महीने के बाद उक्त स्टैंड से अगल-अलग जिलों के लिए बसें रवाना होंगी। पिछले दो साल से वहां से सिर्फ निजी बसें परिचालित की जा रहीं थीं। सरकारी बसों का परिचालन होने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • मार्च से बैरिया बस टर्मिनल से परिचालित होंगी सरकारी बसें
  • अभी गांधी मैदान बस स्टैंड से परिचालित होती हैं बसें
  • 300 से अधिक बसें अलग-अलग जिलों के लिए चलेंगी

Patna News: सूबे के अलग-अलग जिलों में जाने वाली एवं अंतरराज्यीय सरकारी बसें अब बैरिया बस स्टैंड से चलेंगी। मार्च से इसकी शुरुआत हो जाएगी। फिलहाल गांधी मैदान स्थित बांकीपुर डिपो से सरकारी बसें परिचालित की जा रहीं हैं। परिवहन विभाग का कहना है कि बुडको से बैरिया बस स्टैंड में जगह उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। उक्त स्टैंड से हर दिन 300 बसों का परिचालन किया जाएगा। फिर वहीं पास में पांच एकड़ जमीन पर सरकारी बसों के लिए स्टैंड बनाया जाना है।

bariya bus stand

बैरिया बस स्टैंड से चलेंगी सरकारी बसें

निगर विकास विभाग से उसके लिए जमीन की मांग की गई है। डीएम को भी पत्र लिखा गया है। वहीं, गांधी मैदान से परिचालित होने वाली सिटी बसें अगले महीने फुलवारी शरीफ बस स्टैंड में शिफ्ट कर दी जाएंगी। फुलवारी शरीफ में 200 बसें खड़ी करने की जगह है। वहां वर्कशॉप भी बना हुआ है।

End of Feed