नीतीश कुमार आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ, पीएम मोदी और शाह समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए के कई शीर्ष नेता आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।

Nitish Kumar Bihar CM Oath Ceremony: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख नीतीश कुमार आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। नीतीश ने बुधवार को राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विधायकों का समर्थन पत्र देकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार करते हुए नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू की और उनसे कार्यकारी मुख्यमंत्री के रूप में पद पर बने रहने का अनुरोध किया।

nitish live

नीतीश कुमार आज फिर लेंगे सीएम पद की शपथ

एनडीए नेताओं संग राज्यपाल से मिलने पहुंचे नीतीश

नीतीश भाजपा नेता सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे। गठबंधन नेताओं ने राज्यपाल से आग्रह किया कि एनडीए के पास बहुमत का समर्थन है, इसलिए उन्हें सरकार बनाने का अवसर दिया जाए। राज्यपाल ने समर्थन पत्र स्वीकार कर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले एनडीए विधायक दल की बैठक में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। विधानमंडल के सेंट्रल हाल में आयोजित बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन जदयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी समेत सभी सहयोगी दलों के विधायकों ने किया। इसके साथ ही नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता औपचारिक रूप से साफ हो गया।

End of Feed