Bihar News: डिजिटल होंगे बिहार के किसान; खेत-खलिहान में पहुंचेगी टेक्नोलॉजी, हाईटेक बनेगी खेती

बिहार सरकार ने किसानों के लिए डिजिटल कृषि निदेशालय गठन को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य खेती को हाईटेक बनाना और योजनाओं का लाभ रियल टाइम में देना है। मोबाइल ऐप, ई-गवर्नेंस और डिजिटल टूल्स से किसान आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह कदम कृषि क्षेत्र में तकनीकी बदलाव लाएगा।

Bihar Digital Agriculture Directorate: बिहार के किसानों को जल्‍द ही नई सौगात मिलने वाली है। अब किसान भी इस डिजिटल क्रांति के दौर हाईटेक होने वाले हैं। नीतीश सरकार ने किसानों और खेत खलिहानों के डिजिटलाइजेशन का काम शुरू भी कर दिया है। जल्‍द ही खेतों-खलिहानों की दुनिया में डिजिटल क्रांति दिखाई देने लगेगी। नीतीश कैबिनेट ने कृषि विभाग के डिजिटल कृषि निदेशालय के गठन को हरी झंडी दे दी है। इसके शुरू होते ही किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ रियल टाइम मिलेगा। खेती से जुड़े तमाम काम मोबाइल एप और ई-गवर्नेंस टूल्स से आसान हो जाएंगे।

nitish govt approved Digital Agriculture Directorate formation in bihar

नीतीश सरकार ने शुरू किया किसानों और खेत खलिहानों के डिजिटलाइजेशन का काम (फाइल फोटो | PTI)

फसल से बाजार तक सब होगा डिजिटल

डिजिटल कृषि निदेशालय का मकसद खेती में वैज्ञानिक तकनीकों को किसानों तक पहुंचाना है। निदेशालय की कोशिश है कि किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड, पौधा संरक्षण में ड्रोन तकनीक और फसल मौसम की जानकारी मिलती रहे। इस डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर जनरल क्रॉप एस्टीमेशन सर्वे के जरिए सही और सटीक जानकारी मिलेगी।

End of Feed