बिहार सरकार की बड़ी पहल, किसानों का साथी बना 'बिहार कृषि' ऐप, हर परेशानी का डिजिटल समाधान

बिहार सरकार ने किसानों की सहायता के लिए और उनके विकास को ध्यान में रखते हुए एक ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम 'बिहार कृषि' है। इस एक प्लेटफॉर्म पर किसानों को सभी सरकारी योजना को जानकारी के साथ आधुनिक कृषि के तरीकों की भी जानकारी मिलेगी।

बिहार सरकार के कृषि विभाग ने चौथे कृषि रोडमैप के तहत किसानों को सशक्त बनाने के लिए "बिहार कृषि" मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इस ऐप के माध्यम से किसान सभी सरकारी योजनाओं, फसल प्रबंधन, बाजार मूल्य, और तकनीकी सलाह जैसी सभी आवश्यक सेवाएं से इस एक प्लेटफॉर्म के माध्यम से जुड़ पाएंगे। इस एप पर उनकी आवश्यकता के लिए आवश्यक सारी योजनाएं उपलब्ध होंगी। बता दें कि इस ऐप का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर चुके हैं।

Nitish Kumar

किसानों के लिए बिहार सरकार ने लॉन्च की कृषि ऐप (फोटो - टाइम्स नाऊ नवभारत)

एक ऐप पर मिलेगी सभी सरकारी योजना की जानकारी

जानकारी के अनुसार, यह मोबाइल ऐप किसानों के लिए एकीकृत योजना पोर्टल के तौर पर काम करेगी, जहां किसान ऐप के माध्यम से विभिन्न कृषि योजनाओं में आसानी से आवेदन कर सकते हैं और उनकी स्थिति, अनुदान विवरण तथा स्वीकृति की रियल टाइम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस ऐप में किसानों के लिए डिजिटल किसान पासबुक की सुविधा दी गई है, जिसमें बैंक पासबुक की तरह ही किसानों को कृषि संबंधी सुविधाएं मिलेगी। इसका इस्तेमाल करने वाले किसान सरकार की विभिन्न योजनाओं से मिले अनुदान और लाभों को देख सकेंगे, साथ ही वे इस जानकारी को डिजिटल रिकॉर्ड के रूप में सहेज सकते हैं।

End of Feed