New Year Celebration in Patna: न्यू ईयर पार्टी पर जाने से पहले देख लें पटना का पारा, तापमान 3 डिग्री लुढ़का, छाया रहेगा घना कोहरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 03:13 PM IST

Patna Weather Alert: राजधानी के लोगों को फिलहाल ठंड से थोड़ी भी राहत नहीं मिलने वाली है। नए साल की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड में होगी। सुबह और शाम छा रहे घने कोहरे से हर कोई परेशान है। अब मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग का कहना है गलन और कम विजिबिलिटी अभी कायम रहेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अगले कुछ दिनों तक 7 से12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बहेगी हवा
  • 4 जनवरी को न्यूनतम तापमान में हो सकती है दो डिग्री की बढ़ोतरी
  • घने कोहरे और कम विजिबिलिटी से वाहन चालक परेशान

patna News: पटना में पिछले 10 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फिलहाल इससे राहत के आसार भी नहीं हैं। दिन की शुरुआत घने कोहरे, ठंडी हवा और आसमान में छाए काले बादलों से हो रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री ही रहने की संभावना जताई गई है। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी। 6 जनवरी से फिर तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। इस दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहेगा। 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पहुंच जाएगा।

patna fog

पटना में छाया कोहरा, जिससे आवागमन में हो रही परेशानी। फाइल फोटो

फिर 11 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री से बढ़कर 25 डिग्री हो जाएगा। हालांकि अगले 14 दिनों तक ठंडी हवा से राहत नहीं मिले वाली है। हवा की गति 7 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक बहने के आसार हैं।

End of Feed