Dinesh Gop Arrested : 30 लाख का इनामी नक्‍सली दिनेश गोप नेपाल में गिरफ्तार, NIA और झारखंड पुलिस को मिली कामयाबी

​Dinesh Gop Arrested : पीएलएफआई के सरगना दिनेश गोप के गिरफ्तार होते ही सबसे पहले झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया। बता दें कि NIA गोप की दोनों पत्नियों हीरा देवी और शकुंतला कुमारी को पकड़ चुकी है।

Dinesh Gop Arrested : माओवादी संगठन पीएलएफआई के सरगना दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। ये कामयाबी मिली है एनआईए और झारखंड पुलिस को, जिन्‍होंने ज्‍वाइंट ऑपरेशन में दिनेश को गिरफ्तार किया है। इससे पहले झारखंड पुलिस ने कुख्‍यात दिनेश गोप पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं, एनआईए ने पीएलएफआई के सरगना पर पांच लाख का इनाम रखा था। 30 लाख रुपये के इनामी अपराधी को नेपाल से दिल्‍ली जाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक आज रात तक गोप को रांची लाया जाएगा।

​Dinesh Gop Arrested, Naxalite Dinesh Gop, NIA Arrested Dinesh Gop

आरोपी दिनेश गोप नेपाल से गिरफ्तार।

बाबूलाल मरांडी ने किया ट्वीट

पीएलएफआई के सरगना दिनेश गोप के गिरफ्तार होते ही सबसे पहले झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्‍होंने लिखा कि, 'झारखंड में आतंक का पर्याय बने उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को एनआईए ने नेपाल से गिरफ्तार किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में झारखंड से उग्रवाद समाप्ति की ओर है।आने वाले कुछ वर्षों में देश लाल आतंक से मुक्त होगा।'

End of Feed