Nalanda-Rohtas Update: सरकार रहे या न रहे अमन चैन कायम रहेगा, दंगाइयों पर कठोर कार्रवाई करेंगे, बोले तेजस्वी यादव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 5, 2023, 05:31 PM IST

Nalanda and Rohtas Violence update: रामनवमी पर नालंदा और रोहतास में हुई हिंसा की घटनाओं पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले बिहार को तमिलनाडु के लोगों से लड़ाने की कोशिश की गई और अब ये दंगे। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार रहे या ना रहे अमन चैन कायम रहेगा।

Nalanda and Rohtas Violence update: रामनवमी के दौरान बिहार के रोहतास और नालंदा में दो समुदाय के बीच हुई हिंसा में ने राजनीतिक रंग ले लिया है। बीजेपी ने सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा। इस पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में दंगे भड़काने की यह पूरी तरह से सुनियोजित साजिश है। मैं सीएम और डीजीपी से मिला और उन्होंने अपने व्यू व्यक्त किए कि जो लोग इसमें शामिल हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि दंगाइयों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। हम देख रहे हैं कि बिहार को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पहले बिहार को तमिलनाडु के लोगों से लड़ाने की कोशिश की गई और अब ये दंगे। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम फोलोअप ले रहे हैं।

Nalanda and Rohtas Violence update, Tejashwi Yadav

Nalanda and Rohtas Violence update: तेजस्वी यादव ने कहा कि दंगाइयों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

सरकार रहे या ना रहे अमन चैन कायम रहेगा

तेजस्वी ने कहा कि करीब 118 जगहों पर शोभा यात्राएं निकाली गईं। शांतिपूर्ण रही। केवल दो जगहों पर घटनाएं हुईं। इसको लेकर सरकार गंभीर है। जो लोगों दंगा भड़काने में शामिल हैं। उन्हें पकड़ा जा रहा है, उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरकार रहे या ना रहे अमन चैन कायम रहेगा।

End of Feed