Muzaffarpur Shelter Home: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में यौन शोषण की पीड़िताएं आज खड़ी हैं पैरों पर, पा रहीं लाखों का पैकेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 03:11 PM IST

Muzaffarpur Shelter Home Girls: चर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम से संबंधित सुखद खबर है। इस शेल्टर में आश्रय पा रहीं लड़कियां आज आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। बेहतर नौकरी कर रहीं और बड़ी सैलरी पैकेज पा रहीं हैं। यह लड़कियां अपनी जैसी हजारों लड़कियों के लिए मिसाल बन चुकी हैं। विभागीय मदद के बाद यह लड़कियां अपने पैरों के ऊपर खड़ी हो चुकीं हैं। इससे सभी लड़कियां अपने पुराने जख्म भी भूल गईं हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पटना और बेंगलुरु के होटलों में 32 लड़कियों का हुआ है प्लेसमेंट
  • चार लाख से सात लाख रुपए तक सालाना पैकेज मिल रहा
  • 47 लड़कियों को दिया गया था प्रशिक्षण


Muzaffarpur Shelter Home News: वैश्विक स्तर पर बिहार की छवि धूमिल करने वाला मुजफ्फरपुर शेल्टर होम आज भी लोगों को याद है। इस कांड की पीड़ित लड़कियां अब अपनी जिंदगी में बहुत आगे बढ़ चुकीं हैं। कभी मारपीट और भुखमरी की शिकार यह लड़कियां आज देश के बड़े-बड़े होटलों में काम कर रहीं हैं। इनकी सैलरी सालाना चार लाख रुपए से लेकर सात लाख रुपए तक है। समाज कल्याण विभाग ने मुजफ्फरपुर के साथ बिहार के दूसरे शेल्टर होम से 47 लड़कियों को होटल मैनेजमेंट का कोर्स कराया था। इनमें से 32 लड़कियों का पटना और बेंगलुरु के थ्री और फाइव स्टार होटल में प्लेसमेंट में सहयोग किया था।

muzffarpur sheltar home

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में लड़कियों का होता था यौन शोषण

विभाग द्वारा होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग के दौरान 22 लड़के और लड़कियों को प्लेसमेंट के लिए एक से तीन साल का इंतजार करना पड़ा। ट्रेनिंग के बाद भी 18 साल से कम उम्र होने के कारण 15 लड़कियां और 7 लड़कों का प्लेसमेंट हुआ है। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम से मुक्त हुई एक लड़की का कहना है कि चार साल से अधिक समय बीत गया है। अब भी उस शोषण की तस्वीर सामने आ जाती है। अब अपने पैरों पर खड़ी हूं और दूसरों की भी मदद कर रही हूं।

End of Feed