पटना

Muzaffarpur: सरकारी ऑफिस में मिली शराब, 135 शराब की बोतलें की गईं जब्त, मुखिया के पति समते 7 लोग अरेस्ट

मुजफ्फरपुर में एक सरकारी कार्यालय से शराब की 135 बोतलें बरामद हुई है। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मद्य, निषेध एवं उत्पाद शुल्क विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर यहां छापेमारी की और इस मामले का खुलासा हुआ।

Image

सरकारी कार्यालय से शराब की बोतले बरामद (सांकेतिक फोटो)

Muzaffarpur Liquor Recovered: बिहार सरकार के मद्य निषेध एवं उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों ने मुजफ्फरपुर जिले के पारू इलाके में एक सरकारी कार्यालय के परिसर से शराब की 135 बोतलें बरामद कीं। अधिकारियों ने इस मामले में चिंतामनपुर पंचायत की महिला मुखिया के पति मोती राम और छह अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया।

गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी

मद्य, निषेध एवं उत्पाद शुल्क विभाग के निरीक्षक शिवेंद्र कुमार ने बताया, “गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों ने मुजफ्फरपुर के पारू क्षेत्र के फंदा गांव में एक सरकारी भवन के परिसर में कल रात्रि छापेमारी कर विदेशी शराब की 135 कार्टून बोतलें बरामद कीं। कार्टूनों को बोरियों में बंद करके परिसर के एक कोने में रखा गया था। सभी 135 कार्टून जब्त कर लिए गए हैं।”

बिहार में अप्रैल 2016 में निषेध कानून लागू हुआ

निरीक्षक ने बताया, “यह परिसर पंचायत विभाग से संबंधित गतिविधियों के लिए था और महिला मुखिया भवन की प्रभारी हैं। बाद में, जांच के दौरान मुखिया के पति और गांव के छह अन्य लोगों को राज्य निषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया।” उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। बिहार में अप्रैल 2016 में निषेध कानून लागू किया गया था, जिसमें शराब के निर्माण, बिक्री या सेवन पर प्रतिबंध लगाया गया था।

(इनपुट-भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article