गुरुग्राम

सावधान! बैंक कर्मचारी ही करता था Cyber Fraud, Gurugram में इतने लाख का लगाया चूना

हरियाणा के गुरुग्राम में एक निजी बैंक के उपप्रबंधक पर साइबर धोखाधड़ी का आरोप होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बैंक कर्मचारी पर जालसाजों को लोगों से 25 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने में मदद देने के आरोप है।

Image

सावधान! बैंक कर्मचारी ही करता था Cyber Fraud, Gurugram में इतने लाख का लगाया चूना

गुरुग्राम: शहर में एक निजी बैंक के उपप्रबंधक को साइबर धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बैंक कर्मचारी पर जालसाजों को लोगों से 25 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने में मदद देने के आरोप है। आरोपी की पहचान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ निवासी आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। दो फरवरी को एक व्यक्ति ने 25.50 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी, पीड़ित व्यक्ति ने बताया था कि कुछ लोगों ने उसे शेयर बाजार में पैसा लगाकर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया था।

आईसीआईसीआई बैंक में तैनात हैं उपप्रबंधक

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों हरप्रीत सिंह और देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था और आकाशदीप सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर) प्रियांशु दीवान बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आकाशदीप आईसीआईसीआई बैंक में उपप्रबंधक के पद पर कार्यरत है और उसने साइबर अपराधियों को जाली खाते मुहैया कराए थे।

दीवान ने कहा, "पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि ठगी गई राशि में से 25 लाख रुपये देवेंद्र के खाते में अंतरित किए गए थे। बदले में देवेंद्र को 10,000 रुपये और हरप्रीत को 20,000 रुपये का कमीशन मिला। दीवान ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article