पटना

पति के साथ झगड़े के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, 4 मासूम बच्चों के साथ खाया जहर; तीन की मौत

पारिवारिक कलह की वजह से परिवार उजड़ने की कहानियां आपने सुनी होंगी। लेकिन बिहार में औरंगाबाद जिले में एक महिला ने पति से झगड़े के बाद जहर खा लिया। यही नहीं उसने पहले अपने चार मासूम बच्चों को जहर दिया, जिनमें से तीन की मौत हो गई है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

Image

महिला ने चार बच्चों को जहर देकर आत्महत्या की कोशिश की

Photo : Times Now Digital

पारिवारिक कलह कितना भयंकर रूप ले सकती है, इसका जीता-जागता उदाहरण बिहार के औरंगाबाद जिले में सामने आया है। औरंगाबाद जिले के रफीगंज स्टेशन परिसर में एक महिला ने अपने चार बच्चों को जहर खिला दिया और खुद भी जहर खा लिया। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह हैरान रह गया।

महिला ने अपने चार बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खाया। जहर की प्रभाव से उसके तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। जिनमें 5 साल की सूर्यमणि कुमारी, 3 साल की राधा कुमारी और 1 साल की शिवानी भी शामिल हैं। हालांकि, चौथा बच्चा 6 साल का रितेश कुमार बच गया है। लेकिन गंभीर हालत में उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जगर खाने के बाद महिला की हालत भी गंभीर बनी हुई हुई है। महिला का नाम सोनिया देवी बताया जा रहा है। घटना यहां के गोह प्रखंड में बन्देया थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव की है। सोनिया देवी के पति का नाम रवि बिंद है और घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है।

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार रात सोनिया देवी और उसके पति रवि बिंद के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद सोनिया ने आज यानी बुधवार 14 मई को यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस मामले की जांच कर रहे हैं। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सामाजिक और मानसिर स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article