बिहार में छह दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों को मिला Ayushman Bharat Card, बना रिकॉर्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 10, 2024, 06:11 PM IST

बिहार में छह दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड मिला है। यह अपने आप में रिकॉर्ड है। कार्ड धारकों को हर साल पांच लाख रुपये तक मुफ्त चिकित्सा उपचार मिलेगा।

Ayushman Bharat Yojana: बिहार सरकार ने दो मार्च को शुरू किए गए छह दिवसीय विशेष अभियान के दौरान 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' (एबी पीएमजेएवाई) के तहत एक करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए हैं।

Ayushman Bharat Yojana

आयुष्मान भारत कार्ड।

मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करने का निर्णय

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने एबी पीएमजेएवाई के तहत राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को हर साल पांच लाख रुपये तक मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करने का निर्णय लिया है।''

End of Feed