Bihar News: पिछले 30 वर्षों के कुल 2.34 करोड़ निबंधन दस्तावेजों का हुआ डिजिटाइजेशन

Bihar News: बिहार में नीतीश सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए "ई-निबंधन" सॉफ्टवेयर भी लांच किया है। इससे लोग घर बैठे निबंधन के लिए आवेदन, अपडेट की स्थिति, जमीन की श्रेणी, देय शुल्क और ई-केवाइसी कर सकेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आने वाले वर्ष में पांच करोड़ दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन का है लक्ष्य
  • लक्ष्य के विरुद्ध वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 102 प्रतिशत राजस्व की हुई वसूली
  • आमजन की सुविधा के लिए ई-निबंधन सॉफ्टवेयर लांच

Bihar News: बिहार में वर्ष 1908 से लेकर वर्ष 1990 तक कुल पांच करोड़ निबंधित दस्तावेजों को डिजिटाइज किया जाना है, जिसके लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है। वर्ष 1995 से 2025 तक कुल 2.34 करोड़ निबंधित दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन का काम पूरा किया जा चुका है। इससे लोगों को अब जमीन और मकान के दस्तावेजों को ऑनलाइन देखने में सुविधा मिल जाएगी।

nitish kumar cm

बिहार सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

End of Feed