Patna: बिहार की राजधानी पटना के दीघा में वाहनों का भारी जाम देखने को मिल रहा है। यहां वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। दरअसल चैती छठ का आज आखिरी दिन है। लोग घाटों पर पूजा-अर्चना करने और त्योहार मनाने जा रहे हैं। सुबह के समय चैती छठ की पूजा के लिए घाटों पर जाने वाले लोग भारी संख्या में यहां पहुंचे है। पूरा रोड जाम हो गया है। वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रहा है और गाड़ियों को रोड पर रेंगता हुआ देखा जा रहा है। बता दें कि पटना के दीघा इलाके मुख्य रूप से उसके घाटों के लिए जाना जाता है।
नवादा में भी दिखी चैती छठ की धूम
बिहार के नवादा में चैती छठ का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आस्था के इस महापर्व में भारी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे हुए हैं। बता दें कि चैती छठ का यह त्योहार चार दिनों तक चलता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। आखिरी दिन उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ त्योहार समाप्त होता है। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा जीवन के परम सत्य से जुड़ा हुआ है। छठ पर्व में मुख्य तौर पर सूर्य भगवान की पूजा की जाती है। लोग नदियों और तालाबों में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं।
