पटना

Bihar Weather: गर्मी से तप रहे बिहारवासी, जल्द बारिश दिलाएगी सुकून, इस दिन से बरसेंगी राहत की बूंदें

आज का मौसम बिहार, 5 April 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज मौसम शुष्क रहने और दिन में तेज धूप निकलने का अनुमान जताया गया है। अगले दो दिन प्रदेश में गर्मी परेशान कर सकती है। जिसके बाद बारिश की दस्तक होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

Image

आज बिहार का मौसम

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega (आज का मौसम बिहार): बिहार में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में तापमान भी 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम गर्म और शुष्क बना है। लेकिन अब मौसम में बदलाव होने के आसार नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह तब्दीली देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अप्रैल के महीने में ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के साथ ही लू चलने की भी आशंका है।

अगले दो दिन गर्मी करेगी परेशान

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम सूखा ही रहने वाला है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप निकलेगी। जिससे लोगों को गर्मी परेशान करेगी। हालांकि अगले 48 घंटों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने के आसार हैं। इसके बाद तापमान बढ़ सकता है। दो दिन के बाद बिहार में बारिश होने की संभावना है। 7 अप्रैल को कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही बारिश के भी आसार हैं। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इन जगहों पर बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल को बिहार के उत्तर-पूर्व, दक्षिण मध्य और दक्षिण-पूर्व हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इनमें पटना, गया, किशनगंज, मधेपुरा. सहरसा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, कटिहार, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया शामिल हैं। इस दौरान बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 9 और 10 अप्रैल को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article