Patna News: हाल ही में पटना के फुलवारी में दो बच्चियों के साथ रेप की घटना का एक मामला सामने आया था। इसमें जिन दो बच्चियों के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था, उसमें से एक की मौत हो गई थी। इसके बाद से इलाके के लोगों में मामले को लेकर आक्रोश भरा गया था। घटना से गुस्साये लोगों ने भगत सिंह चौक पर आगजनी की और पूरे रास्ते को जाम कर दिया। पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की गई।
फुलवारी घटना का आरोपी गिरफ्तार
दो बच्चियों के साथ रेप की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की जांच में जुटी पटना पुलिस के एसएसपी राजीव मिश्रा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर फुलवारी घटना को लेकर एक बड़ा खुलासा किया गया है। अधिकारी द्वारा खुलासा करते हुए बताया गया है कि इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त को पकड़ लिया गया है। पुलिस द्वारा इस आरोपी की पहचान देवानंद बबलू उर्फ घोपलू राय के रूप में की गई है।
आरोपी ने पहले भी दिया रेप की घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसार आरोपी देवानंद फुलवाली घटना से पहले भी रेप की घटनाओं का अंजाम दे चुका है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार आरोपी ने 72 वर्ष की महिला के साथ भी रेप किया था। इतना ही नहीं जिस बच्ची के साथ उसने रेप की घटना को अंजाम दिया और हत्या कर दी, उसके साथ पहले भी कई बार घटना को अंजाम देने की कोशिश कर चुका है।
पटना के एसएसपी ने किया बड़ा खुलासा
एसएसपी राजीव मिश्रा द्वारा दी जानकारी के अनुसार पहले चरण में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पटना पुलिस के एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये दोनों बच्चियां जलावन लाने के लिए निकली थी। उसी दौरान आरोपी ने बच्चियों को खेत की तरफ खीचा और उन्हें मार-पीट कर घायल किया।
आरोपी ने पहले एक बच्ची के साथ रेप किया उसके बाद दूसरी बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी ने जिस पत्थर का इस्तेमाल कर बच्ची के सिर पर वार कर उसकी हत्या की थी, उस पत्थर को भी पुलिस ने बरामद कर लिया गया है। उस पत्थर पर खुन के निशान है, जिसकी जांच की जा रही है। इस मामले में पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा की आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी।
