Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में 10 साल के बच्चे का अपहरण, सीसीटीवी में बाइक पर फरार होते दिखे अपहरणकर्ता

Bihar Crime News : रसूलपुर से सोमवार की शाम स्कूल से लौटे 10 वर्षीय किशोर श्लोक कुमार को अपहरणकर्ताओं ने अगवा कर लिया। सीसीटीवी में अपहरणकर्ताओं को एक बाइक से बच्चे को ले जाते हुए देखा गया है।

Bihar Crime News : बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने भले ही एनकाउंटर में दो बदमाशों को मार गिराया हो, लेकिन बदमाशों के हौसले पस्त नहीं हुए। इस बीच, जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर से सोमवार की शाम स्कूल से लौटे 10 वर्षीय किशोर श्लोक कुमार को अपहरणकर्ताओं ने अगवा कर लिया। सीसीटीवी में अपहरणकर्ताओं को एक बाइक से बच्चे को ले जाते हुए देखा गया है। पुलिस अब बच्चे को मुक्त करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, अन्य दिनों की भांति श्लोक स्कूल वैन से उतरा और बाइक सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया।

​Bihar Kidnapping Case, Muzaddarpur Kidnapping, Bihar Crime, Bihar Crime News, Crime Latest News




किडनैपिंग का मामला। (सांकेतिक फोटो)

पिता ने बताई ये बात

बच्चे के पिता पप्पू सिंह ने बताया कि बेटे को हर दिन स्कूल वैन घर के पास दोपहर तीन बजे छोड़ जाता है। सोमवार को जब वह देर तक घर नहीं लौटा तब स्कूल वैन के चालक ने बताया कि कुछ देर पहले ही उसे निश्चित जगह उतारा था। इसके बाद पूरा परिवार श्लोक को खोजने में जुट गया। श्लोक के नहीं मिलने पर सोमवार की रात पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने जांच के क्रम में सीसीटीवी में बाइक सवार दो युवकों को श्लोक को उठाकर ले जाते हुए देखा। परिजनों को अब तक किसी प्रकार की फिरौती का फोन कॉल नहीं आया है।

End of Feed