Bihar: हर्षित गिरोह के भंडाफोड़ के बाद EOU ने शुरू की पूरे रैकेट की पड़ताल, साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाया जाएगा अभियान

Bihar: बिहार में हर्षित गिरोह का भांड़ाफोड़ करने और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके गैंग के अन्य सदस्यों की पड़ताल शुरू कर दी गई है। अब इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई, सीबीआई और आईबी शामिल हो गई है।

Bihar: बिहार के बड़े साइबर अपराधियों में शुमार हर्षित कुमार को गिरफ्तार करने और उसके गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने पूरे रैकेट की पड़ताल शुरू कर दी है। इस गिरोह में शामिल तमाम लोगों की पहचान कर इनके खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन आरोपियों को दबोचने के लिए ईओयू द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। हर्षित ने फर्जी दस्तावेज की बदौलत झारखंड में पाकुड़ के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार में कुछ स्थानों से सिम कार्ड खरीदे थे। अधिकारी ने बताया कि इन सिम कार्ड की संख्या 1 हजार से अधिक है। इन फर्जी सिम कार्ड को कैसे एक्टिवेट किया गया और इन्हें खरीदने में किन लोगों की सक्रिय भूमिका रही है, इन तमाम बातों की पड़ताल चल रही है। इसमें शामिल ऐसे सभी संदिग्धों की पहचान कर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Bihar News

साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाया जाएगा अभियान

सिम बॉक्स साइबर फ्रॉडइस

पूरे मामले की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि साइबर फर्जीवाड़ा करने के लिए इस तरह के सिम बॉक्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य साइबर गैंग के स्तर पर भी सिम बॉक्स का इस्तेमाल करने की भी आशंका जताई जा रही है। ऐसे तमाम सरगनाओं की पहचान कर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली गई है। तमाम संदिग्ध स्थानों की रैंडम जांच की जाएगी। ताकि इन्हें दबोचा जा सके। साइबर फ्रॉड के पूरे गैंग को खंगालने की शुरुआत कर ली गई है। ताकि अधिक से अधिक अपराधियों को पकड़ा जा सके। इस गैंग में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी लगातार जारी है। संदिग्ध स्थानों की पहचान कर खासतौर से सघन तलाशी कराई जा रही है।

End of Feed