पटना पहुंचा शहीद इम्तियाज का पार्थिव शरीर, जम्मू में दिया था सर्वोच्च बलिदान, नेताओं ने जताया शोक

जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में देश की रक्षा करते हुए अपना बलिदान देने वाले बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर आज पटना लाया गया। जहां एयरपोर्ट पर नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद पार्थिव शरीर को छपरा में स्थित उनके गांव भेज दिया गया।

Patna: शनिवार की शाम जब सीजफायर की घोषणा हुई तब भी पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की घटनाएं सामने आती रहीं। सैनिकों ने जवाब में इस तरफ से भी गोलीबारी की। इसी दौरान जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में क्रॉस फायरिंग में देश की रक्षा करते हुए, बिहार का एक लाल शहीद हो गया। सर्वोच्च बलिदान देने वाले बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर आज, सोमवार को पटना लाया गया है।

martyrdom mohammad imtiaz body reached patna

आज पटना पहुंचा शहीद इम्तियाज का शव

पैतृक आवास भेजा गया शरीर

मोहम्मद इम्तियाज बिहार के छपरा जिले के रहने वाले थे। सोमवार की सुबह इंडिगो के विमान संख्या 6ई 2769 से शहीद मोहम्मद इम्तियाज का शव पटना एयरपोर्ट पहुंचा। गमजदा माहौल में शहीद के बेटे ने रोते हुए कहा कि उसे अपने पिता पर गर्व है। इस दौरान कई नेताओं ने शहीद को श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को छपरा में उनके पैतृक आवास पर भेज दिया गया।

End of Feed