बहन को भगाने के शक में जीजा ने घर में अकेली साली पर किया अटैक

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला ने अपने जीजा के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। आरोप है कि जीजा ने उस पर हमला किया और वहां से भाग निकला। अफवाह तो यह भी है कि जीजा ने महिला के साथ रेप की कोशिश की थी और विफल होने पर तेजाब फेंक दिया।

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक जीजा ने अपनी साली पर जानलेवा हमला कर दिया। अफवाह है कि जीजा ने साली पर तेजाब फेंका। कहा जा रहा है कि दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम होने के बाद जीजा ने साली पर तेजाब फेंका। इधर पुलिस का कहना है कि उन्हें दुष्कर्म की कोशिश के संबंध में शिकायत अभी तक नहीं मिली है।

Rape

साली को घर में अकेला पाकर किया हमला

घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां बहनोई ने अपनी साली को अकेला पाकर उस पर हमला कर दिया। पीड़िता ने इस मामले में सिकंदरपुर थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि वह घटना के बाद से फरार है।

End of Feed