Patna: लगा ट्रेन पलट जाएगी... पटना में मेमू रेल से टकराई बाइक, बड़ा हादसा होने से टला

Patna: बिहार की राजधानी पटना में मेमू ट्रेन से एक बाइक टकराई, जिसके बाद ट्रेन झटके के साथ रुक गई। यात्रियों को लगा ट्रेन पलट जाएगी। लेकिन ट्रेन में बाइक फंस गई, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टला।

Patna: बिहार की राजधानी पटना में मेमू ट्रेन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई है। यहां एक बाइक की ट्रेन से जोरदार टक्कर हो गई और बाइक ट्रेन में फंस गई। बड़ी मुश्किलों के बाद ट्रेन में फंसी बाइक को निकाला गया। लेकिन इस बीच एक बड़ा रेल हादसा होने से टला है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की बाइक से टक्कर के बाद ट्रेन जोरदार झटके के साथ रूक गई। इस घटना से घबराए यात्रियों में अफरा तरफी मच गई। ट्रेन के रुकते ही सभी यात्री उतरकर इधर-उधर भागने लगे, जिसके बाद मामले की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई।

Patna Train

पटना में मेमू रेल से टकराई बाइक

बीती रात यानी शुक्रवार रात को परसा बाजार स्टेशन से रवाना होकर मेमू ट्रेन नंबर 63258 पटना जंक्शन की ओर जा रही थी। उसी दौरान जोरदार आवाज के साथ ट्रेन झटके के साथ रूकी। इस घटना के यात्रियों में हड़कंप मच गया और यात्री ट्रेन से उतरकर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। वहीं कुछ लोगों ने देखा तो ट्रेन के नीचे बाइक फंसी दिखी और इसकी सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दी गई।

End of Feed