Siwan News: सिवान में पलटी अवैध शराब से भरी स्कॉर्पियो, ग्रामीणों ने मिनटों में लूट ली सारी बोतलें; नहीं देखा होगा ऐसा नजारा

सिवान में एक शराब लदी स्कॉर्पियो सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। जिसके बाद घटनास्थल पर शराब लूटने के लिए होड़ मच गई। कुछ ही मिनटों में ग्रामीणों ने गाड़ी से शराब को लूट लिया। पुलिस ने गाड़ी को क्रेन के माध्यम से गड्ढे से निकालकर जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Siwan Liquor Loot: बिहार के सिवान जिले से अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां पर हादसे की जगह देखते ही देखते लूट के स्थान में बदल गई। दरअसल मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से गुजरते हुए एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। गाड़ी में अवैध शराब भरी हुई थी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस मौके का फायदा उठाकर ग्रामीणों ने चंद मिनटों में स्कॉर्पियो से सारी शराब लूट ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

siwan liquir loot

सिवान में शराब की लूट

यूपी की ओर से सिवान आ रही थी कार

यह मामला सिवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जमसिकड़ी गांव का है। बताया जा रहा है कि शराब लदी स्कॉर्पियो यूपी की ओर से सिवान आ रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया। चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी को लेकर भागने की कोशिश की। तभी स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई।

End of Feed