कोसी का कहर! भागलपुर में तास के पत्तों की तरह ढहा घर, पानी में समाए कई मकान, देखें वीडियो

भागलपुर के सिंहकुंड गांव में कोसी नदी कहर ढहा रही है। यहां एक दर्जन से अधिक घर नदी में पहले ही समा चुके हैं और मिटट्टी का कटाव भी तेजी से हो रहा है। जिससे नदी के मुहाने पर बने घर भी किसी भी वक्त नदी की भेंट चढ़ सकते हैं। एक घर के नदी में ढहने का वीडियो भी सामने आया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोसी में समाए एक दर्जन से अधिक घर
  • जमीन कटकर नदी में समा रही
  • कई लोगों ने छोड़ा घर

Bhagalpur Flood: भागलपुर में कोसी नदी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। यहां सिंहकुंड गांव में बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। कई मकान पानी में समा गए हैं।कोसी नदी में मिट्टी का कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा। तेजी से जमीन कटकर नदी में समा रही है। कोसी नदी के कहर का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक घर देखते ही देखते भरभरा कर नदी में समा गया।

नदी में मकान के समाने का लाइव वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोसी में लगातार जमीन का कटाव हो रहा है। जिसके कारण एक मकान ताश के पत्तों की तरह ढहकर कोसी नदी में समा गया। तेजी से कटाव के चलते कई अन्य घरों के भी नदी में समाने का खतरा बना हुआ है।

End of Feed