Agra: कल यानी मंगलवार 9 जुलाई 2024 को नगर निगम के सारे दावे फेल साबित हुए। शहर के अंदर नालों की सफाई में घोर लापरवाही बरती गई और यह बात भी साफ हो गई कि सफाई का काम सिर्फ कागजों पर ही हुआ है। बारिश के कारण आगरा के MG रोड से लेकर खेरिया मोड़, चर्च रोड और बाग मुजफ्फर खां के साथ ही कई अन्य इलाकों में भी पानी भर गया। यहां तक कि अयोध्या कुंज के घरों में भी कई फीट तक पानी भर गया। इससे घरों में रखा सामान खराब हो गया। राजामंडी बाजार और सिवाजी मार्केट में दुकानों के अंदर पानी घुसने से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ। बरसात में इस तरह पानी भरने पर आपको तुरंत एक हेल्पलाइन नंबर पर WhatsApp मैसेज करना होगा, जिससे आप तक जल्द से जल्द मदद पहुंच सके।
आगरा
मानसून में पानी भरने की समस्या में इस Helpline नंबर से मिलेगी मदद
- Authored by: दिगपाल सिंह
- Updated Jul 10, 2024, 12:58 PM IST
