Unnao Bus Accident: उन्नाव में हुए दर्दनाक बस हादसे में पूर्वी चंपारण का एक परिवार उजड़ गया। इस हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों के हालत गंभीर बताई गई। परिवार के लोगों को आज सुबह घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।
बकरीद पर कुर्बानी देने आए थे गांव
यह परिवार पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 11 का निवासी है। परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि ये लोग मेरठ में काम करते थे और बकरीद के मौके पर कुर्बानी देने आये थे। यहां वे गांव में नया मकान बनवा रहे थे। ये लोग मंगलवार को वापस मेरठ जा रहे थे, जिसके लिए इन्होंने दिल्ली वाली बस पकड़ी।
मृतकों की पहचान
ग्रामीणों ने बताया कि उन्नाव हादसे में एक ही परिवार छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मो. अशफाक, मो. इलियास, मुनचुन खातून, कमरुल नेशा और सोहेल शामिल हैं। वहीं फुल महमद समेत दो लोग घायल हैं। जिन्हें फेनहारा के इजोरबाड़ा गांव का निवासी बताया जा रहा है।
उन्नाव में हुआ बस हादसा
बिहार के मोतिहारी से दिल्ली जा रही स्लीपर बस आज सुबह करीब सवा पांच बजे हादसे का शिकार हो गई। बस ने पीछे से दूध के टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है और 19 लोग घायल हैं। जिनका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
